Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधियों ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ को बताया राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा
  • अल्मोड़ा

दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधियों ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ को बताया राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। यहां जारी एक बयान में दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रबंध कमेटी के पूर्व सदस्य ब्रह्मानन्द डालाकोटी, जिलापंचायत सदस्य शिवराज बनौला, दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वे 11 अप्रैल को आहुत दुग्ध संघ की सामान्य निकाय की बैठक के एक सूत्रीय ऐजेन्डे को देख के वे भौंचक्का हैं जिस बैठक में दुग्ध संघ, दुग्ध समितियों व दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा और निर्णय लिये जाने थे उस में दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार प्रबंध कमेटी की अनियमितताओं पर चर्चा और निर्णय होगा जो कि एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है ऐसी स्थिति में आरोपित प्रबंध कमेटी ने नैतिकता के आधार पर स्वयं ही इस्तीफा दे देना चाहिए। दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधियों ने कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा दुग्ध सहकारिता का नहीं राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है जहां राजनैतिक दल अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षाएं व आर्थिक हित साधने के लिए घमासान कर रहे है वहीं सरकार व दुग्ध प्रशासन दुग्ध उत्पादकों के साथ तेरी तौलि त्यारा मुख में रौलि वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए जो राहत दुग्ध उत्पादकों को दे रहे हैं वह दूसरे रास्ते वसूल भी रहे हैं। बहुत जिद्दो जहद के बाद विगत दो माह में जहां दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने उत्पादकों को दिये जाने वाले मूल्य में दो रूपये की वृद्धि की, वहीं दुग्ध उत्पादों के बिक्री मूल्य में उससे कहीं अधिक वृद्धि कर दी, दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार अनुदान बिगत कुछ माह से 600 रूपये प्रति कुंतल दिया जा रहा था उसके मूल्य में भी 550 रूपये कुंतल वृद्धि कर उत्पादकों से ही वसूली कर ली है, पशु चिकित्सा अनुदान बंद होने से दुग्ध उत्पादक बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर हैं। लंबी बिमारी से पशुओं की मृत्युदर भले ही कम रही हो पर बीमारी से उबरे पशुओं में दूध की मात्रा बहुत कम हो गयी है तथा ब्यात प्रभावित हो गयी है जिसका कोई उपचार न दुग्ध संघ के पास है न पशुपालन विभाग के पास है। एनसीडीसी योजना में दुधारू पशु खरीदने के लिए सरकार ने अनुदान 75% तथा 50% तो कर दिया लेकिन यूनिट संख्या कम हो जाने से उसका सीमित लोग ही लाभ ले पायेंगे। दुग्ध उत्पादकों की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, सचिव मानदेय बढ़ाने, हेड लोड में वृद्धि जैसी मांगों पर सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है इसलिए दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधियों ने 11 अप्रैल को दुग्ध संघ अल्मोड़ा की सामान्य निकाय की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखने की समिति प्रतिनिधियों से अपील की है वहीं अपनी लंबित मांगों के लिए आन्दोलन के लिए भी आगे आने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना केस, अकेले राजधानी देहरादून में 35 नए कोरोना केस मिले
Next: जेई के बाद अब एई की परीक्षा भी निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.