Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
  • पिथौरागढ़

जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। कुमाऊं रेजिमेंट के जवान विकास कुमार का पार्थिव शरीर करीब 65 घंटे बाद शुक्रवार को पैतृक गांव गणकोट पहुंचा। रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विकास के नाम के नारे लगाते हुए उसे अंतिम विदाई दी। जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर गणकोट में सुबह दस बजे के करीब लांस नायक विकास का पार्थिव शरीर पहुंचा। यहां पहले से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। परिजन अपने लाल के पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़े। पत्नी प्रीति पति के पार्थिव शरीर को लकड़ी के बक्से (कॉफिन) में देखते ही वह उससे लिपट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बाद में रामेश्वर घाट के लिए अंतिम यात्रा शुरू हुई। घर से निकली शव यात्रा में सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका जब तक सूरज चांद रहेगा, विकास तेरा नाम रहेगा की गूंज से गुंजायमान हो उठा। घाट में सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को शस्त्र सलामी दी। पिता गणेश राम ने चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि बीते 29 मार्च को विकास अपने दो साथियों के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त पर निकले थे, तभी अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से विकास वीरगति को प्राप्त हो गए। 31 मार्च की शाम तीन बजे के करीब सेना की ओर से विकास के बलिदान की सूचना परिजनों को दी गई बीते रोज गुरुवार को विमान से उनका पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर एंबुलेंस के जरिए यहां लाया गया।
डीएम, मेयर ने दी श्रद्धांजलि: सिक्किम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लांस नायक विकास कुमार को डीएम आशीष कुमार भटगांई, मेयर कल्पना देवलाल समेत अन्य लोगों न भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विकास का बलिदान देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। कहा कि उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। पूर्व सैनिक संगठन ने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, एसडीएम जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैती मेले में ठेला लगाने वाली महिला से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
Next: ग्रास संस्था की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.