Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार बावर के ढाई सौ गांवों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
  • देहरादून

जौनसार बावर के ढाई सौ गांवों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

RNS INDIA NEWS 27/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर के ढाई सौ गांवों में बुधवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाजारों में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारियों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। चकराता क्षेत्र के लिए ऊर्जा निगम की ओर से नई 33 केवी विद्युत लाइन बिछाई गई। इसके चालू करने के लिए बुधवार को साहिया, सावड़ा, चकराता और त्यूणी फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लॉपिंग का कार्य किया गया। जिसके चलते सुबह नौ बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। आपूर्ति ठप होने से करीब तीस हजार की आबादी की दिनचर्या प्रभावित हुई। गृहणियों को भी घरेलू कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब सौ गांवों की पेयजल आपूर्ति भी दिन भर बाधित रही। ग्रामीण रतन सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर दास, मोहन सिंह, स्वराज सिंह, प्रेमबल्लभ आदि ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से सभी फीडर से जुड़े क्षेत्रों के एक ही दिन लॉपिंग का कार्य किया गया। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कत आ गई। कहा कि इस तरह के कार्य अलग अलग दिन किए जाने चाहिए, जिससे एक साथ पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित न हो। दिन भर पानी की आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों के साथ ही होटल व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई होटल व्यवसायियों ने खुद के संसाधनों पर टैंकर के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था की। गांवों में भी ग्रामीण टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति करते देखे गए। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन जोड़ने के लिए बुधवार को लॉपिंग कराई गई। इसके साथ ही छावनी बाजार में बंच केबल डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next: दस मार्गों पर मलबा आने से यातायात व्यवस्था ठप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.