Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फिजूलखर्ची: जरूरत नहीं होने के बाद भी किया जा रहा था होटल का संचालन
  • देहरादून

फिजूलखर्ची: जरूरत नहीं होने के बाद भी किया जा रहा था होटल का संचालन

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

देहरादून। दून अस्पताल में कोरोना के मरीज एक या दो भर्ती रह रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से होटल किराये पर लेकर फिजूलखर्ची की जा रही थी । डीएम कार्यालय से होटल का भुगतान  नहीं करने की बात कहने पर अब आनन फानन में होटल को छोड़ा गया। कोरोना के मरीज कम होने पर दून अस्पताल ने जून के अंत में सभी होटल बंद कर दिये थे। लेकिन एक होटल का अनुबंध बरकरार रखा गया। इसमें करीब रोजाना 18 डाक्टर एवं कर्मचारी रुक रहे थे। मरीजों के कम होने की दशा में और जरूरत न होने के चलते पूर्व में संबंधित अनुभाग ने कई बार चिट्ठी लिखी। लेकिन अफसरों ने होटल को चालू रखने को कहते रहे। तीन माह का करीब  18 लाख रुपये का बिल है। वहीं डीएम ने भी विगत 18 अगस्त को सभी होटलों का अनुबंध खत्म करने संबंध आदेश सीएमओ और होटल को भेजा। होटल ने भी इस संबंध में कुछ नहीं कहा। इससे होटल प्रबंधन पर भी सवाल है। एमएस डा. केसी पंत का कहना है कि अस्पताल को चिट्ठी नहीं मिली थी। एक कर्मचारी डीएम कार्यालय गये थे, तो वहां पता चला कि अस्पताल से संबंधित चिट्ठी सीएमओ और होटल को गई है। होटल को चिट्ठी जारी कर अनुबंध खत्म करा दिया गया है। डाक्टरों एवं कर्मचारियों ने भी कमरे खाली कर दिये हैं। अस्पताल पर सवाल उठ रहा है कि जब जरूरत नहीं थी तो क्यों इस होटल को चालू रखा गया। बताया गया है कि एक बड़े अफसर के निर्देश पर इस तरह से बिना जरूरत भी होटल का संचालन किया जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की जांच शुरू
Next: व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर युवती का फोन नंबर कालगर्ल का बताया, केस दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.