Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जनता हित में जो कानून जरूरी महसूस होगा लागू करेंगे : सीएम
  • ऊधम सिंह नगर

जनता हित में जो कानून जरूरी महसूस होगा लागू करेंगे : सीएम

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

कुछ लोगों का एजेंडा सिर्फ चुनाव है हमारा एजेंडा उत्तराखंड का समग्र विकास है

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य की जनता के लिये जो भी कानून जरूरी महसूस होगा, राज्य सरकार उसे लागू करेगी। सीएम धामी ने यह बात खास बातचीत के दौरान राज्य में उठ रही भू-कानून की मांग को लेकर किये गये सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि हाल में भू-कानून, जनसंख्या कानून, नजूल नीति जैसे कई मसले सामने आये हैं। सरकार राज्यहित को देखते हुये इन पर विचार कर रही है। जो आवश्यक होगा, वह कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान विपक्ष पर सवाल उठाते हुये उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा सिर्फ चुनाव है, जबकि भाजपा का लक्ष्य राज्य का विकास है। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में सिर्फ चेहरा बदला है, सरकार नहीं। प्रदेश की कमान संभालने के बाद सीएम धामी शुक्रवार को पहली बार गृह जिला ऊधमसिंह नगर पहुंचे। रुद्रपुर में रोड शो और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम धामी किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो भी घोषणाएं हुई हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। पूर्व में छूटे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। 2017 में बनी भाजपा सरकार की सभी घोषणाओं का पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पिछले सात साल में उत्तराखंड में विकास के बड़े काम किए हैं। आगे भी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जायेगा। रुद्रपुर में नजूल भूमि के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस मुद्दे का परीक्षण कराया जा रहा है। यह मामला अदालत में है। इसका स्थायी समाधान तलाशने के प्रयास किये जा रहे हैं। कांग्रेस संगठन में फेरबदल के बाद यूएस नगर जिले से दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सीएम धामी को गृह जिले में ही घेरने की कांग्रेस की संभावित चुनावी रणनीति को लेकर पूछे सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि हम घेरने या घिरने में विश्वास नहीं रखते हैं। कुछ लोगों का एजेंडा सिर्फ चुनाव है। हमारा एजेंडा उत्तराखंड का समग्र विकास है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता ने किया सौतेली बेटी से दुष्कर्म
Next: भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न, प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं संग किये अनुभव सांझा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.