Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशाएं सम्मानित
  • अल्मोड़ा

जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशाएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 22/03/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में आशा कार्यकत्रियों के सम्मान में आयोजित वार्षिक जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन निजी होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. पंत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आशाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनएचएम, अल्मोड़ा डॉ. योगेश पुरोहित ने अपने संबोधन में सभी आशा फैसिलिटेटरों और आशा कार्यकत्रियों की सराहना की और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में आशाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। ब्लॉक समन्वयक श्रेणी में बसंती नेगी को सम्मानित किया गया। आशा फैसिलिटेटर श्रेणी में पहला पुरस्कार राधा रावत, दूसरा शांति नयाल और तीसरा शीला गुणवंत को प्रदान किया गया। आशा कार्यकत्री श्रेणी में ममता सती को पहला, ललिता को दूसरा और प्रेमा मठपाल को तीसरा पुरस्कार मिला। सम्मेलन में जिलाधिकारी ने आशाओं को ‘भरपूर सम्मान, भरपूर मान और भरपूर मानदेय’ का संदेश देते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, दीपक भट्ट ने आशाओं को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सकारात्मक अंग बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भौतिक संसाधनों से सम्पन्न होंगे सूबे के माध्यमिक विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
Next: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जताया एतराज

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.