Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर में शीशम की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, चालक पर मुकदमा
  • हरिद्वार

लक्सर में शीशम की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, चालक पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। क्षेत्र में कीमती लकड़ी के अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शीशम की लकड़ी से लदी एक गाड़ी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि शीशम की लकड़ी से भरी एक गाड़ी सुल्तानपुर की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही उपवन क्षेत्राधिकारी रामनाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में सुमित कुमार, गुरजट सिंह और भोपाल सिंह को शामिल कर संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद सुल्तानपुर की ओर जा रही गाड़ी को टीम ने रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में शीशम के लट्ठे बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने जब गाड़ी स्वामी से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और कटान की अनुमति के कागजात मांगे, तो वह मौके पर कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसे वन विभाग की चौकी ले आए। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मामले में आरोपी नवाब, निवासी दौड़बसी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी और अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की टीमें लगातार गश्त पर हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की छापामार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि वन संपदा की रक्षा की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मचारी, निकाला जुलूस
Next: स्पा सेंटरों पर छापेमारी, दो प्रबंधकों पर 5-5 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.