Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जताया एतराज
  • अल्मोड़ा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जताया एतराज

RNS INDIA NEWS 22/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत दिए गए एक फैसले पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कड़ा एतराज जताया है। समिति ने इस निर्णय को महिला गरिमा पर आघात और बलात्कारियों के हौसले बढ़ाने वाला बताया है, जिससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। मामला कासगंज का है, जहां तीन आरोपियों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की थी। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके निजी अंगों को छुआ और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। ट्रायल कोर्ट ने इस घटना को बलात्कार मानते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे पलटते हुए केवल छेड़छाड़ का मामला करार दिया, जिसे समिति ने असंवैधानिक और आपत्तिजनक बताया है। निर्भया कांड के बाद गठित जस्टिस जे एस वर्मा कमेटी ने बलात्कार की व्यापक परिभाषा तय की थी, जिसमें पीड़िता के बयान को ही पर्याप्त साक्ष्य माना गया था। सुप्रीम कोर्ट भी अपने एक फैसले में कह चुका है कि नाबालिग बच्ची के निजी अंगों को गलत नीयत से छूना बलात्कार के दायरे में आता है। इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया था कि इस तरह की घटनाओं को बलात्कार की श्रेणी में ही रखा जाना चाहिए। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के इस फैसले पर महिलाओं में आक्रोश है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने और ट्रायल कोर्ट के फैसले के अनुसार आरोपियों को सजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशाएं सम्मानित
Next: विकसित भारत युवा संसद 2025 में युवाओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.