Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाए: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाए: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 29/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी प्रांशु डेनियल द्वारा जनपद में टीबी रोकथाम एवं टीबी रोगियों के इलाज के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में टीबी से पीड़ित रोगियों का डाटा तैयार करते हुए यह भी ध्यान रखा जाए कि उन रोगियों के संपर्क में आने से कितने लोग संक्रमित हुए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाए एवं समुचित ढंग से कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 462 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत 502 निक्षय मित्र जनपद में पंजीकृत हैं तथा 332 टीबी ग्रसित रोगियों का उपचार इनके सहयोग से किया जा रहा है। इस बैठक में टीबी को मात देने वाले व्यक्तियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने डटकर इस बीमारी का सामना किया तथा वह लगातार उपचार एवं सावधानियों से इस रोग को मात देने में सफल रहे। जिलाधिकारी ने बैठक में टीबी से ठीक हुए इन लोगों को सम्मानित भी किया तथा सभी से कहा कि अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करें। बैठक में सीएमओ डॉ आरसी पंत समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर बनाना हुआ अब पहले से ज्यादा महंगा
Next: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशेष लाभार्थी पंजीकरण अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.