Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर बनाना हुआ अब पहले से ज्यादा महंगा
  • देहरादून

घर बनाना हुआ अब पहले से ज्यादा महंगा

RNS INDIA NEWS 29/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घर बनाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी के मनमाने दामों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। दरअसल, शहर में सालभर से रेत-बजरी 30 से 40 फीसदी अधिक कीमतों पर मिल रही है। सीमेंट और डस्ट के दाम भी हाल ही में बढ़े थे। वहीं, लेबर कॉस्ट में भी 100 रुपये रोजाना की बढ़ोतरी हुई है। नतीजतन, शहर में भवन निर्माण की लागत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। देहरादून क्षेत्र की नदियों में कुछ समय पहले तक खनन बंद था। हाल ही में सौंग, जाखन और दूसरी नदियों में खनन शुरू हुआ, लेकिन उप खनिज की कीमतें कम नहीं हुई। शहर में क्रशर नहीं होने से हिमाचल और यमुना नदी की रेत बजरी की डिमांड ज्यादा है।
ठेकेदारों को हिमाचल से उप खनिज मंगवाना पड़ रहा है। कांट्रेक्टर प्रकाश जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में रेत-बजरी 140 रुपये कुंतल तक है, यह पूर्व में 90 रुपये कुंतल तक थी। उन्होंने बताया कि इससे ठेकेदारों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले सीमेंट 20 रुपये प्रति बैग महंगा हुआ था। प्रति हजार ईंटें भी बढ़कर 7500 से अधिक की हो गई थी।

भवनों की लागत 10 फ़ीसदी तक बढ़ी
देहरादून में भवनों की लागत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। कॉन्ट्रेक्टर प्रशांत ने बताया कि एक साल पहले 100 गज में यदि कोई घर 20 लाख में बनकर तैयार हो जाता था, वह आज 21.50 लाख से 22 लाख रुपये तक पड़ रहा है। ऐसे ही 50 लाख रुपये के मकान की लागत पांच लाख रुपये तक बढ़ गई है।

लेबर कॉस्ट भी सौ रुपये तक बढ़ गई
महंगाई के दौर में भवन निर्माण में लगे मजदूरों ने भी अपना मेहनताना बढ़ाया है। भवनों की लागत पर इसका भी असर है। करीब दो महीने पहले भवन निर्माण में लगे मजदूर 500 रुपये रोजाना के हिसाब से दिहाड़ी लेते थे। वर्तमान में यह 600 रुपये तक दिहाड़ी हो गई है। इसी प्रकार मिस्त्री की दिहाड़ी 650 से बढ़कर 750 रुपये रोजाना हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजदूरों के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने पर किया हवन पूजन
Next: जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाए: जिलाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.