Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जन्मदिन से एक दिन पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
  • पौड़ी

जन्मदिन से एक दिन पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसका जन्मदिन था। इसके लिए उसका साथी केक लेने गया था। वहीं, इस बीच हॉस्टल के रूप में छात्र ने फांसी लगा दी। इस घटना से मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सायं लगभग 7:45 बजे की है। 21 वर्षीय गैरसैंण चमोली निवासी हिमांशु आर्य ने हॉस्टल के अपने कमरे में सीलिंग फैन से लटककर जान दी है। बताया कि छात्र का सोमवार को जन्मदिन था, जिस पर उसका रूम पार्टनर मोहित जोशी बाजार से केक लाने गया था। उनका रात को जन्मदिन मनाने का भी कार्यक्रम था। वह जब बाजार से लौटा तो हास्टल कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बार- बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मोहित ने रोशनदान से जब कमरे के अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटका दिखा। इस पर उसने उसने शोर मचाया। इसके बाद अन्य छात्रों के साथ ही हास्टल वार्डन, कालेज के प्राचार्य भी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, नायलान की रस्सी से पंखे से लटककर छात्र ने जान दी है। पुलिस को मौके पर जानकारी मिली कि मृतक छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में भी था। वह इसकी दवा भी खा रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदान केंद्र में अपने मतदान की वीडियो बनाने वाले युवक के विरुद्ध कार्यवाही
Next: युवा, नौजवान, महिला और बुजुर्ग सभी तरह के मतदाताओं में दिखा उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.