Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जंगली जानवर दिखने पर वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • टिहरी

जंगली जानवर दिखने पर वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों की सूचनाओं के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अपनी गश्त बढ़ा दी है। शनिवार को नगुण पट्टी क्षेत्र के भेंटी, बयाड़ और उनियाल गांव के आस-पास संभावित क्षेत्रों में टीम ने गश्त की और ग्रामीणों को जागरूक किया। बयाड़ गांव की प्रधान सुमन बाला ने बताया कि शुक्रवार रात विरेन्द्र दत्त नौटियाल के आंगन में उनके कुत्ते और गुलदार के बीच संघर्ष हुआ। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया, लेकिन कुत्ता घायल हो गया। इससे पहले भी गुलदार ने कुत्ते का शिकार किया था। ग्रामीण तेंदुए और जंगली सुअरों की बढ़ती गतिविधियों से चिंतित हैं। वन बीट अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए गोष्ठियां भी आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि झाड़ियों को घर के पास न उगने दें, बच्चों को अकेला न छोड़ें, चारा लेने समूह में जाएं, रात्रि में यात्रा से बचें और जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग का समर्थन
Next: दून अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.