Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन
  • देहरादून

दून अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शुक्रवार को दून अस्पताल परिसर में लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की कमान या तो स्वयं संभालें या किसी कुशल विधायक को इसका जिम्मा सौंपें। राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्मारक से अपने प्रदर्शन की शुरुआत की। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी दून अस्पताल परिसर तक पहुंचे। आंदोलनकारियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख शिकायतें और मांग में दून अस्पताल में बदहाली, अल्ट्रासाउंड की समस्या, दवाइयां बाहर से लिखे जाने, शौचालयों में गंदगी और सीटी स्कैन व एमआरआई सुविधाओं में तकनीकी दिक्कतें जैसे मुद्दे शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने अपना ज्ञापन डीएम के माध्यम से सीएम को प्रेषित किया। जिसमे कोरोनेशन अस्पताल में एमआरआई और डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने, गांधी शताब्दी अस्पताल में खाली पड़े कमरों को उपयोग में लाने के लिए ईसीजी, फिजिशियन व बच्चों के डॉक्टर तैनात करने, जिला अस्पतालों में 24 घंटे रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य विभाग की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो राज्य आंदोलनकारी सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.गीता जैन, सीएमएस डॉ. एनएस. बिष्ट और अस्पताल प्रशासन के अन्य लोग वार्ता के लिए आए। प्राचार्य ने अल्ट्रासाउंड की समस्या पर कहा कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रदर्शन में ये रहे शामिल केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, सुशील त्यागी, दिनेश भण्डारी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, युद्धवीर सिंह चौहान, विशम्भर दत्त बौंठीयाल, गणेश डंगवाल, बलबीर नेगी, सुशील चमोली, विनोद असवाल, मनोज नौटियाल, सत्या कण्डवाल, शकुन्तला रावत, अरुणा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, देवेश्वरी नेगी, संगीता रावत, यशोदा रावत, पुष्पा रावत, गीता नेगी, सुशील विरमानी, नरेन्द्र नौटियाल, सुरेश नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह रावत, हरिकृष्ण पेटवाल, मोहन खत्री, मोहन थापा एवं प्रभात डण्डरियाल, सुनील कुमार, द्वारिका बिष्ट और संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी। ज्यादा समस्याएं स्वास्थ्य की, घेराव प्राचार्य का राज्य आंदोलनकारियों के ज्ञापन में अधिकांश समस्याएं स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से जुड़ी थी। दून अस्पताल की बिल्डिंग में प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने दून मेडीकल कालेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन का घेराव किया और समस्याओं को रखा। प्राचार्य ने कहा कि ये समस्याएं तो उनके स्तर की नहीं है। जिस पर आंदोलनकारियों ने दून अस्पताल की ही अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, मुफ्त जांच की व्यवस्था और भर्ती आदि की कई समस्याओं को गिनाया और उन्हें दूर कराने की मांग उठाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली जानवर दिखने पर वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
Next: राशिफल 14 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.