Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू में मिलिट्री स्टेशन पर फिर दिखे 2 ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की 25 राउंड फायरिंग  
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू में मिलिट्री स्टेशन पर फिर दिखे 2 ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की 25 राउंड फायरिंग  

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। आतंकियों ने एक बार फिर से ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश की है। जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के अगले ही दिन आतंकियों ने मिलिट्री स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के 3 बजे दो ड्रोन देखे गए। हालांकि, सेना अलर्ट पर थी और ड्रोन दिखते ही सेना ने उन पर 20 से 25 राउंड की फायरिंग कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन कालूचक मिलिट्र्री स्टेशन के पास देखा गया है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी इस ड्रोन की तलाश में जुट गए हैं। ड्रोन दिखने के बाद सेना के जवानों ने इसपर गोली चलाई जिससे कि इसे निष्क्रिय किया जा सके। कालूचक और आस-पास के मिलिट्री स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अहम बात यह है कि यह मिलिट्री स्टेशन सेना के एयरपोर्ट के करीब ही है। लिहाजा जिस तरह से आतंकी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं उसने सुरक्षाकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।
इससे पहले जम्मू के एयर फोर्स स्टेशन पर विस्फोट हुआ था। ऐसा पहली बार है जब देश में ड्रोन के जरिए विस्फोटक को पहुंचाया गया है। आतंकियों ने ड्रोन के जरिए एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी टेक्निकल एरिया में विस्फोटक ड्रॉप किया है जिसके बाद रविवार को एयरपोर्ट में दो जगह विस्फोट हुए थे, जिससे बिल्डिंग की छत पर छेद हो गया, वहीं दूसरा विस्फोट खुले इलाके में हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस आतंकी हमले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा
Next: दिल्ली सरकार ने जुलाई के लिए वैक्सीन की 45 लाख खुराक की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.