Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीनों के फर्जीवाड़े प्रकरण पर अब 21 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट तैयार
  • देहरादून

जमीनों के फर्जीवाड़े प्रकरण पर अब 21 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट तैयार

RNS INDIA NEWS 29/10/2023
default featured image

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीनों के फर्जीवाड़े प्रकरण पर अब 21 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट तैयार कर ली गई है। यही नहीं इसमें शामिल सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है। दरअसल, पुलिस की कोशिश है कि जमीन घोटाले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इन्हें आसानी से कोई राहत ना मिल सके। जमीनों के फर्जीवाड़े में अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं और मुकदमा दर्ज होने के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। बड़ी बात यह है कि यह गोरखधंधा पिछले कई सालों से लगातार चल रहा था। लेकिन इसके बावजूद कभी भी इस पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। हालांकि इसके बाद कुछ शिकायतें आने के बाद जांच के दौरान यह बातें सामने आई थी कि बड़े स्तर पर जमीनों को लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।इस मामले में अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि देहरादून नगर कोतवाली में अलग-अलग 10 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं।
प्रकरण को लेकर अब भी एसआईटी विवेचना कर रही है। खास बात यह है कि मामले में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले कंवरपाल उर्फ केपी की सहारनपुर में मौत हो चुकी है। उधर माना जा रहा है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ में कुछ और आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है। जबकि इस पर तेजी से विवेचना करते हुए आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की भी कोशिश हो रही है। जमीन घोटाले मामले में देहरादून कोतवाली में 16 मार्च 2023 को दीपांकर मित्तल द्वारा अपनी पैतृक जमीन पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर तहसीलदार न्यायालय में दाखिल खारिज करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसमें कुल आठ लोगों के खिलाफ विवेचना में विभिन्न धाराओं के साथ 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की वृद्धि भी की गई है। इसके अलावा नगर कोतवाली में उप निबंधक कार्यालय देहरादून में विभिन्न जमीनों के विक्रय अभिलेख से संबंधित जिलों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेख की कूट रचना को लेकर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसको लेकर कुल 12 लोगों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट भेजी गई है।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्‍स ऋषिकेश के पीआरओ को जान से मारने की धमकी
Next: राशिफल 30 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.