Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमीन विवाद की जांच करने गई महिला पटवारी और कानूनगो से अभद्रता, दस्तावेज फाड़े
  • नैनीताल

जमीन विवाद की जांच करने गई महिला पटवारी और कानूनगो से अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
rns featured image new

रामनगर। रामनगर क्षेत्र के ग्राम कंदला में बुधवार को जमीन के कब्जे की जांच के दौरान महिला पटवारी और कानूनगो से अभद्रता तथा दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। कानूनगो हरीश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कंदला निवासी आशा रावत की जमीन पर लंबे समय से एक व्यक्ति का कब्जा बताया जा रहा है। इसी संबंध में पटवारी पूनम और कानूनगो हरीश यादव बुधवार को मौके पर नापजोख करने पहुंचे थे। अभिलेखों के अनुसार भूमि की माप की जा रही थी, तभी कब्जेदार व्यक्ति ने पटवारी और कानूनगो से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने धक्का-मुक्की की और दोनों के हाथों में मौजूद दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कानूनगो हरीश यादव ने लिखित शिकायत दी है, जिसे पुलिस के पास भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पटवारी और कानूनगो को दोबारा मौके पर जाने पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल साथ ले जाने को कहा गया है।

एसडीएम ने बताया कि आरोपी काफी समय से संबंधित महिला की जमीन कब्जे में लिए हुए है, जिसके कारण विवाद बना हुआ है। कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Next: अतिक्रमण हटाने में ढिलाई पर वेतन रोकने और निलम्बन की चेतावनी: डीएम बंसल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.