Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन के विवाद में पति-पत्नी से मारपीट कर कपड़े फाड़े
  • देहरादून

जमीन के विवाद में पति-पत्नी से मारपीट कर कपड़े फाड़े

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में तीन लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि राधा देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी ग्राम बुलाकीवाला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बादामावाला में जमीन है। उनकी जमीन के बगल में गोपाल पुत्र साधू रहता है। बताया कि छह अक्तूबर को वह अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी गोपाल, अशुंल और उसका भाई डोग्यो पुत्र जगमाल निवासी बुलाकीवाला उनकी जमीन में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और अश्लीलता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उन्होंने गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। बताया कि किसी तरह से उनके पति मोहन ने आरोपियों से उन्हें छुड़ाया। इस पर आरोपियों ने पति के साथ भी मारपीट की और उनके भी कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों से उनके परिवार को जान का खतरा है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्तिफार्म में कैंटर ने बाइक सवार वृद्ध को कुचला
Next: यूकेडी ने किया स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.