Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जल्द निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहा शिक्षा विभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जल्द निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहा शिक्षा विभाग

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग अब मेधावी छात्रों को वकालत व भारतीय सेना में भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। इसके लिए विभाग छात्रों को क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) व एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की तैयारी के लिए जल्द निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में स्कूलों को पत्र भेजा गया है।
शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा के मेधावी एवं इच्छुक छात्रों को क्लैट-2021 की तैयारी कराई जाएगी। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छात्रों को सूचित करने को निर्देशित किया है।
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार कौशिक ने बताया कि एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग) के अपर अजय कुमार नौरियाल ने पत्र भेजा है। स्कूल में नोटिस भी लगा दिया है। बता दें कि अभी एससीईआरटी द्वारा 12वीं के छात्रों को जेईई व नीट की कोचिंग दी जा रही है। पहली बार क्लैट व एनडीए की कोचिंग शुरू की जाएगी।
एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी के अनुसार, जेईई व नीट की कोचिंग की समयावधि एक महीना और बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में सरकारी स्कूलों के 12वीं के छात्रों के लिए एक महीने की कोचिंग चल रही है, लेकिन शीतकालीन अवकाश के चलते कोचिंग रोकी गई है। कहा कि कोचिंग पूरी होने के बाद टेस्ट लिया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ही एक महीने की अतिरिक्त कोचिंग का लाभ दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आने वाले विधानसभा चुनाव में नये मतदाता निर्णायक होंगे
Next: स्वामित्व योजना के तीसरे चरण में अब तीन जिले टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल जुड़ेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.