Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जलापूर्ति निजीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी
  • देहरादून

जलापूर्ति निजीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 30/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने शहरों की जलापूर्ति व्यवस्था निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया है। महासंघ ने इस फैसले से कार्मिकों के हित प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है। शनिवार को संगठन भवन में आयोजित महासंघ की आपात बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए पांच जनवरी को जलभवन में विस्तृत बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में दोनों विभागों के कार्मिक – पदाधिकारियों के साथ-साथ दोनों विभागों के पेंशनर और उपनल से नियुक्त कर्मचारी भी शामिल होंगे, जिसमें फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। अध्यक्ष जीतेन्द्र देव और महामंत्री रमेश बिंजोला ने कहा कि सरकार बिना कर्मचारियों को भरोसे में लिए शहरी क्षेत्रों की पेयजल योजनाएं 18 साल के लिए निजी संस्थाओं को देने की तैयारी कर रही है। इसका दुष्परिणाम जनता के साथ ही कार्मिकों को उठाने होंगे। यदि इस फैसले पर अमल किया गया तो पेयजल निगम और जल संस्थान में कार्मिकों के सामने वेतन भत्तों के साथ ही पेंशन का भी संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर कर्मचारी नेता प्रेम सिंह रावत, विजय खाली, राम कुमार, अजय बेलवाल, संजय जोशी, जयपाल सिंह चौहान, मनोज बगली, धमेन्द्र चौधरी, श्याम सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण भट्ट उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक संपन्न
Next: भाजपा की चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू, प्रदेश स्तरीय टीम बनाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.