Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जल संस्थान की लापरवाही न बन जाए किसी दुर्घटना का कारण
  • हरिद्वार

जल संस्थान की लापरवाही न बन जाए किसी दुर्घटना का कारण

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों में जल संस्थान ने पानी की पाइप लाइन में लीकेज सही करने के लिए गड्ढे तो खोद दिए। लेकिन इन गड्ढों को बंद करना कर्मचारी भूल गए हैं। गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं वहीं अधिकारी एक-दो दिन में गड्ढे बंद करने की बात कर रहे हैं। हरिद्वार के कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। पानी की पाइपलाइन में हुई लीकेज को सही करने के लिए जल संस्थान के कर्मचारियों ने सड़कों में गड्ढे खोद दिए हैं। यह गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। देवपुरा चौक, तुलसी चौक पर बड़े-बड़े खुले पड़े गड्ढे हादसों को दावत देते नजर आ रहे हैं। इन मार्गों से होकर गुजरने वाले विनीत कुमार, सुनील शर्मा, विपिन आदि का कहना है कि विभाग गड्ढे खोद कर बंद करना भूल जाता है। इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के कारण बना गहरा गड्ढा दुर्घटना का कारण बन रहा है। जल संस्थान के ईई मदन सेन ने कहा कि पाइप लाइन की लिकेज सही करने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। रविवार को कर्मचारियों को छुट्टी रहती है। इस कारण कार्य बंद है। लिकेज सही करने के बाद गड्ढो को बंद किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन क्षेत्राधिकारी की मुख्य परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू
Next: बच्चे के सकुशल मिलने पर महानगर व्यापार मंडल ने पुलिस को दी बधाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.