Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जखोली में होने वाले मेले की तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

जखोली में होने वाले मेले की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 30/10/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विकासखंड जखोली में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मेले को लेकर पूर्व में क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ब्लाक सभागार में बैठक आयोजित की गयी,जिसमें 2 से 6 नवम्बर तक आयोजित होने वाले कृषि मेले के भव्य आयोजन को लेकर ब्लाक प्रांगण में टेंट व दुकानें लगना शुरू हो गयी हैं। सोमवार को ब्लाक प्रमुख व मेला संयोजक प्रदीप थपलियाल ने मेला स्थल का निरीक्षण कर बेहतर तरीके से व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मेले में पहले दिन ब्लाक परिसर में नवनिर्मित ब्लाक सभागार व प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन व लोकार्पण किया जायेगा। वहीं मेले के दौरान 5 नवंबर को ब्लाक परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके अलावा सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने विभाग के स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारियां भी मेले के दौरान देंगे,ताकि अधिकाधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो व लोग इनका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं,जिसके माध्यम से आपसी मेलजोल एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर आम लोगों को उपलब्ध होगी। ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने व्यापार संघ जखोली से भी मेले में सहयोग देने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए हैं। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसके लिए महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों के साथ ही स्थानीय कलाकारों व लोकगायकों के द्वारा अपने प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर मेेला समिति के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबित मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो शिक्षक करेंगे 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
Next: राज्य निर्माण सेनानी के नाम से जाने जाएं आंदोलनकारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.