Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विभाग घनघोर निद्रा में, सभासद ने लोगों के साथ सड़क से खुद साफ की मिट्टी
  • अल्मोड़ा

विभाग घनघोर निद्रा में, सभासद ने लोगों के साथ सड़क से खुद साफ की मिट्टी

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जाखनदेवी सड़क की बदहाली पर निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू का पारा चढ़ गया। जल निगम विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ स्वयं सड़क से मिट्टी साफ की। उन्होंने जल निगम विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जल निगम विभाग और सम्बन्धित ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा जाखनदेवी की जनता और व्यापारी भुगत रहे हैं। एक महीने में कार्य पूरा करने की बात करने वाला जल निगम दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक सीवर लाईन का कार्य पूरा नहीं करवा पाया। उन्होंने कहा कि विगत दो माह से यहां के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। सड़क पर बने कीचड़ में लगातार लोग रपट कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की धूल से लोगों के मकान और दुकानें भर गई हैं। उन्होंने कहा कि अनेकों बार जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को कहने के बाद भी ना तो सड़क से मिट्टी उठी है और ना ही धूल रोकने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी जल निगम पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि ना तो दो महीने के काम में जल निगम के अधिकारी यहां का जायजा लेने आये और ना ही संतोषजनक काम उनके द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जल निगम विभाग के अधिकारी इतने लापरवाह हो गये हैं कि सड़क पर पानी का छिड़काव तक नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि जल निगम विभाग ने यदि कार्य पूरा पर लोक निर्माण विभाग को सड़क दे दी होती तो डामरीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ होती जिससे लोगों को राहत मिलती। इस अवसर पर लोगों ने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू के साथ संदीप श्रीवास्तव, दीपक कपकोटी, भैरव सिंह चौहान, चंद्रशेखर तिवारी, अनुज तिवारी, अभिजीत तिवारी, निर्मेश साह, अभिषेक जोशी, इंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया; किसी ने की तारीफ तो, किसी ने कहा दिशाहीन
Next: वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में भारी रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.