Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया; किसी ने की तारीफ तो, किसी ने कहा दिशाहीन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया; किसी ने की तारीफ तो, किसी ने कहा दिशाहीन

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बजट पर राजनैतिक दलों के साथ ही आम लोगों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। किसी ने बजट की तारीफ की है तो किसी ने बजट को दिशाहीन कहा है। युवा वर्ग ने तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेलों पर बजट के विशेष फोकस की सराहना की है।   नगर निगम देहरादून के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया बजट बहुत संतुलित होने के साथ शानदार है। बजट में हर पहलू को छुआ गया है। साथ ही हर तबके का खास ख्याल रखा गया है। वर्मा के मुताबिक इस बजट से आने वाले समय में उत्तराखंड नई ऊंचाईयों को छुयेगा। क्योंकि बजट में सबके लिए कुछ ना कुछ प्रावधान रखा जाएगा।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि बजट में न पलायन पर कोई चिंता नजर आई और न आपदाओं से निपटने की दृष्टि। उन्होंने कहा कि पहाड़ में खेती, बंजर भूमि, वन, स्वास्थ शिक्षा , ग्रामीण विकास और मानव संसाधन सीधे-सीधे पलायन से जुड़े हैं, जब तक हमारी सभी योजनाएं पलायन रोकने पर केंद्रित कर नहीं बनायी जाती तब तक उन योजनाओं का कोई लाभ नहीं है। कहा कि कुल मिला कर बजट दिशाहीन है।

बजट में सिर्फ शब्दों की बाजीगरी: नेगी
प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि बजट में सिर्फ शब्दों की बाजीगरी की गई। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, गांव में स्वरोजगार, पानी बिजली स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तार से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पलायन को रोकने को बजट में कोई प्रावधान नहीं है। कृषि, औद्यानिकी की अनदेखी की गई है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि बजट में आय के स्रोतों का कोई जिक्र नहीं। गैरसैंण के विकास को लेकर योजनाओं में बजट का प्रावधान नहीं किया गया है।

बजट में आम जनमानस के लिए कुछ नहीं
जागरूक बनो आवाज उठाओ संयोजक यश वीर आर्य ने कहा कि केंद्र के बजट के बाद राज्य के बजट से भी लोगों को निराशा हाथ लगी है। पानी, बिजली, भवन कर में कोई राहत नहीं दी गई है। बजट का बड़ा भाग अनुत्पादक व्यय में, वोट बैंक के लिए पीएम एवं सीएम की योजनाओं में, व्यर्थ के प्रचार में ज्यादा बजट का प्रावधान किया गया है। जिन्हें विभाग खर्च करेंगे ही नहीं।

बेरोजगारी पर भी बात होती तो अच्छा होता
सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि धामी सरकार के इस बजट में तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल-खिलाड़ियों के लिये तो अच्छी खबर है। लेकिन बेरोजगारी जैसी मुख्य समस्या से जूझ रहे आम युवा को कोई खास राहत नहीं मिली। युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाने वाला बजट होता तो और अच्छा होता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
Next: विभाग घनघोर निद्रा में, सभासद ने लोगों के साथ सड़क से खुद साफ की मिट्टी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.