Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जाजरदेवल के लोगों ने सड़क का काम रोका, किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

जाजरदेवल के लोगों ने सड़क का काम रोका, किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। डामरीकरण के बजाय मिट्टी से सड़क के गढ्ढे भरे जाने से आक्रोशित जाजरदेवल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काम रोक दिया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क गढ्ढों से पटी है, जिस पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। सालों से इस पर डामरीकरण की मांग के बाद भी मिट्टी से गढ्ढे पाटकर औपचारिकता निभाई जा रही है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गढ्ढों से पटी सड़क पर गुरुवार को लोनिवि के श्रमिक पैचिंग के लिए मौके पर पहुंचे। मिट्टी से गढ्ढे भरने की भनक लगते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने काम रुकवा दिया। इस दौरान बीडीसी सदस्य नीरज लोहिया के नेतृत्व में लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली यह सड़क बदहाल है। पूरी सड़क गढ्ढों से पटी है, जिस पर हर समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। पिछले दिनों डामरीकरण की मांग पर क्षेत्र के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। लेकिन लोनिवि व प्रशासन केवल मिट्टी से गढ्ढे भरकर औपचारिकता निभा रहा है। कहा इस तरह की कार्यशैली गलत है। सड़क पर डामरीकरण किया जाना चाहिए। मिट्टी डालकर लोगों को छलने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने लोनिवि व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र डामरीकरण नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेता प्रतिपक्ष ने किया नेहा का स्वागत
Next: बागेश्वर जनपद के चार फुटबाल खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.