Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जैन समाज ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

जैन समाज ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

रुड़की।  झारखंड में जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल में बदलने का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर रुड़की में जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज से जुड़े लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।
जैन समाज का कहना है कि झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थिति जैन तीर्थस्थल को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। समाज का कहना है कि इसके खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है। रुड़की में तीर्थ बचाओ आंदोलन के तहत आक्रोश रैली जैन मंदिर कानूनगोयान से शुरू हुआ। मेन बाजार, नगर निगम चौक, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस, रुड़की टाकीज चौक, रोडवेज होते हुए तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक जुलूस पहुंचा। जैन समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। वक्ताओं ने कहा कि श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। इससे जैन समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद लोग वहां आस्था के साथ नही बल्कि पिकनिक के उद्देश्य से जाएंगे। वहां मांस, मंदिरा का भी सेवन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना फैसला बदलना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो जैन समाज आंदोलन को तेज करेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान जैन समाज से जुड़े लोगों के प्रतिष्ठान बंद रहे।
इस दौरान अनिल कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, भूपेंद्र जैन, सुभाष चंद जैन, नवनीत कुमार जैन, नवीन जैन, प्रदीप जैन, अरिंजय जैन, पुरुषोत्तम कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, मनोज जैन, साधुराम जैन, सुभाष चंद जैन, सुधीर जैन, अतुल जैन, सुनील कुमार जैन, विकास जैन, अंकुर जैन, अमन जैन, वरुण जैन, उमंग जैन, उदया जैन, कविता जैन, सुगंधा जैन, रानी जैन, गुंजन जैन, मीनाक्षी जैन, भारती जैन, प्रीतम जैन, शलभ जैन, मुकुल जैन, राकेश जैन, अनुज जैन, आलोक जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो प्रदेश मंत्री के स्वागत में निकाली बाइक रैली
Next: मुख्य सचिव ने की जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत देशी-विदेशी प्रतिभागियों के प्रस्तावित दौरों के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.