Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जहरीली शराब पीने से हुई 16 की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

जहरीली शराब पीने से हुई 16 की मौत

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

पटना, 18 जुलाई (आरएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में पिछले कुछ दिनों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है।
तेजस्वी ने कहा सीएम नीतीश कुमार बिहार में शराब माफिया के संरक्षक हैं। वह शराब माफिया को बिहार में तस्करी, व्यापार और बिक्री की अनुमति देते रहे हैं और उनकी पुलिस कथित मामलों में गरीब और निर्दोष लोगों परोममले दर्ज करती है। वे गरीब और दलित लोगों को बिहार की जेलों में डाल रहे है।
कांग्रेस नेता और बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास ने बेतिया शराब घटना की समानांतर जांच शुरू करने का फैसला किया है।
दास ने कहा हम बेतिया (पश्चिम चंपारण जिले में) में अलग से घटना की जांच करने और वास्तविक कारणों और मरने वालों की संख्या का पता लगाने के लिए एक समर्पित टीम भेजेंगे। टीम के सदस्य मृतक के परिवारों से मिलेंगे। स्थानीय पुलिस तथ्यों और कारणों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
दास ने कहा, यह इलाका डिप्टी सीएम रेणु देवी का है। उन्हें लौरिया ब्लॉक के प्रभावित गांवों का दौरा करना चाहिए और मृतक परिवारों से मिलना चाहिए।
मंगलवार की शाम ग्रामीणों द्वारा जहरीली शराब पीने और बीमार होने के बाद देउरवा और आसपास के गांवों में जहरीली शराब का मामला सामने आया। गुरुवार को पहली मौत की सूचना मिली थी।
देउरवा गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है और आसपास के गांवों के लोग भी वहां शराब खरीदने आते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने संसद ग्रुप का गठन किया, अधीर रंजन चौधरी फ्लोर लीडर बने रहेंगे
Next: बंद घर में हुई चोरी में जीजा-साला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.