Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण कार्यों की होगी जांच
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण कार्यों की होगी जांच

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दन्या, आरासलफड़-जैती, पीपली और जैंती-भनोली मोटर मार्गों पर चल रहे डामरीकरण कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया गया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शंकाओं के मद्देनजर इन सड़कों पर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा करेंगे, जबकि इसके सदस्य अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, अल्मोड़ा और अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा होंगे। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित मोटर मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा निर्माण से जुड़े ऑगणनों और निविदा दस्तावेजों का गहन अवलोकन करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से सौंपे। जांच समिति को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह तहसील जैंती, भनोली और लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्तमान में संचालित नवीन मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों तथा पूर्व में निर्मित सड़कों पर चल रहे सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों की भी जांच कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक मोहन सिंह महरा ने किया खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग का शिलान्यास
Next: राजकीय विद्यालयों में 68 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-16 at 14.48.38_11zon
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.56.38_11zon
  • अल्मोड़ा

धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
job naukari employement
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.