Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने मचाया हंगामा
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने मचाया हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम पहुंचे एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर खूब हंगामा काटा। उसने नशे में धुत होकर भीड़ भरी जागेश्वर मार्केट में अपनी गाड़ी भी दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे जागेश्वर से करीब एक किमी दूरी पर दबोच लिया था।
बताया जा रहा है कि ऑल्टो यूके04एन0932 में सवार होकर एक व्यक्ति सोमवार को जागेश्वर पहुंचा हुआ था। वह नशे में धुत होकर चुंगी बैरियर क्रास कर आगे की ओर भागने लगा था। इस दौरान कई दोपहिया वाहन, राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद वह शराब के नशे में धुत होकर अल्टो ब्रह्मकुंड से आगे की ओर ले गया, जहां उसने सड़क गाड़ी किनारे लगा दी। आसपास के चालकों और लोगों ने फौरन इसकी सूचना आरतोला चौकी पुलिस को दी। पुलिस को देखते हुए वह अपने साथी को छोड़ कार लेकर नैनी सड़क की ओर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी कार का एक वाहन से पीछा किया। लेकिन उसने अपनी कार जाख गांव के ऊपर स्थित लीसा डिपो में पहुंचा दी। पुलिस ने उसे लीसा डिपो के पास दबोच लिया। वहां पर आरोपी खुद को अफसर बताकर खूब रौब झाड़ने लगा था। पुलिस ने उसकी ऑल्टो कब्जे में ले ली थी। उसके बाद आरोपी को आरतोला चौकी ले जाया गया। एसआई चंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी के बारे में रेलवे अधिकारियों से तस्दीक की जा रही है। बताया कि आरोपी का चालान काटा गया है।
पकड़े जाने पर आरोपी पहले तो खुद को रेलवे अधिकारी बता रहा था। कैमरा देख वह मुंह छिपाने की कोशिशें करता रहा। मौके पर पहुंचे लोगों को वह खुद को नैनीताल जिले के एक थाने में तैनात पुलिस कर्मी भी बताने लगा था, लेकिन उसकी एक नहीं चली। पुलिस ने उसे दबोचते हुए चौकी पहुंचा दिया था। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो आरोपी सड़क पर बड़ा हादसा भी कर सकता था।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. पवनेश को साहित्य गौरव सम्मान, क्षेत्र में हर्ष
Next: भाई को कॉल करने के बाद बहन ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.