Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र
  • हरिद्वार

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

मुकद्मा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार।  जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच के लिए टीमों का गठन किया है। कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वमी राजराजेश्वराश्रम को एक धमकी भरा पत्र मिला है। हिंदी में लिखे गए पत्र की भाषा काव्यात्मक है। पत्र के अंत में तालिबान लिखा गया है। महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले में एक टीम का गठन भी किया गया है।
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम संघ और बीजेपी से जुड़े बड़े संत हैं। उनको धमकी भरा पत्र मिलने से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से धमकी भरे पत्र की जांच कर रही है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र डाक से भेजा गया है। एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पत्र डाक से आया है। लेकिन पुलिस धमकी भरे पत्र को फिर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस द्वारा पत्र की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके हिसाब से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महराज ने बताया कि पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्र में काव्यात्मक भाषा में धमकी दी गयी है। इसके अलावा कई अपशब्द भी लिखे गए हैं। उन्हें पहले भी इस प्रकार के पत्र मिले हैं। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब फिर से पत्र आने पर पुलिस को सूचना दी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यतीश्वरानंद ने घर घर जाकर मांगे वोट
Next: गुजरात से आए 70 यात्रियों में से 41 कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.