Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जादू-टोने के संदेह में भीड़ ने की 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, सिर काटकर शव किये आग के हवाले
  • राष्ट्रीय

जादू-टोने के संदेह में भीड़ ने की 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, सिर काटकर शव किये आग के हवाले

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

पुलिस ने किया 2 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार
गुवाहाटी (आरएनएस)। असम के कारबी आंगलोंग जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक महिला सहित 2 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर उनके शवों के सिर काट उन्हें आग के हवाले कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने दोनों पर ‘काला जादू करने का आरोप लगाया था, जिससे उनके अनुसार डोकमोका थाना क्षेत्र के रोहिमापुर गांव में एक किशोरी की मौत हो गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक देबजीत देउरी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को कुछ स्थानीय लोगों के शिकायत करने के बाद सामने आई। इस मामले में अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रोहिमापुर गांव में 29 सितम्बर को मौत से एक दिन पहले किशोरी रश्मि गौर ने गांव के 2 लोगों का नाम लिया था और दावा किया था कि उनके ‘काला जादू करने की वजह से वह बीमार पड़ गई। गौर की मौत के तीसरे दिन एक अन्य लडक़ी ने गांव के मुखिया के घर उन्हीं दोनों पर उस पर ‘काला जादू करने और इस वजह से उसके बीमार पडऩे का दावा किया था। देउरी ने कहा, ‘गांववालों ने इसके बाद रामवती और बीजॉय गौर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उनके शव पास ही एक पहाड़ी पर ले गए। वहां उन्होंने रश्मि गौर के अंत्येष्टि स्थल के पास उनके सिर काट उन्हें आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कार्यकारी मजिस्ट्रेट जिंटू बोरा ने घटना स्थल का दौरा किया और मिट्टी के नमूनों के अलावा चिता से अवशेष एकत्र किए। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और 2 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के 9 राज्यों में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध
Next: दुनियाभर में चीन के खिलाफ गुस्से का भारत को फायदा, सितंबर में बढ़ा निर्यात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.