Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • दुनियाभर में चीन के खिलाफ गुस्से का भारत को फायदा, सितंबर में बढ़ा निर्यात
  • अर्थ जगत
  • बाजार

दुनियाभर में चीन के खिलाफ गुस्से का भारत को फायदा, सितंबर में बढ़ा निर्यात

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली(आरएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लगातार छह महीने की गिरावट के बाद देश का निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 5.27 प्रतिशत बढक़र 27.4 अरब डॉलर रहा। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से रिकवरी का संकेत है क्योंकि निर्यात का यह स्तर कोविड-19 पूर्व के स्तर से ऊपर निकल गया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड: भारत का निर्यात सितंबर 2020 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 5.27 प्रतिशत बढ़ा है।’ सितंबर 2019 में 26.02 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। कोविड-19 महामारी और इसके कारण वैश्विक स्तर पर मांग में कमी से इस साल मार्च से ही निर्यात में गिरावट जारी थी। पेट्रोलियम, चर्म उत्पाद, इंजीनियरंग सामान और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट थी।
सितंबर महीने के आंकड़े पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि निर्यात रिकवरी के रास्ते पर है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार अब खुल रहा है और खरीदारों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘खाद्य एवं कृषि क्षेत्र का निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा क्योंकि इनका प्रदर्शन खराब दौर में भी बेहतर रहा।’
निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा, ‘यह उम्मीद के अनुरूप है। इसका कारण यह है कि चीन विरोधी धारणा से काफी ऑर्डर मिले हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर भारत वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस), जोखिम निर्यात और आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्कों तथा करों में छूट) से जुड़े मसलों का समाधान हो जाता है, निर्यातक और अच्छा कर सकते हैं।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जादू-टोने के संदेह में भीड़ ने की 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, सिर काटकर शव किये आग के हवाले
Next: नगर के दो व्यापारियों के परिजनों के निधन पर नगर व्यापार मंडल ने किया शोक व्यक्त

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.