Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जांच टीम के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
  • हरिद्वार

जांच टीम के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। अकौढ़ा कलां के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर पंचायत में वित्तीय गड़बडिय़ों की शिकायत करने पहुंची टीम के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि टीम ने जांच में आरोपियों से मिलकर पक्षपात किया है। उन्होंने जांच किसी दूसरी संस्था से कराने की मांग एसडीएम से की है।
कई माह पहले अकौढ़ा कलां के अधिवक्ता विकास पंवार ने पंचायत से विकास कार्यों की सूचना मांगी भी सूचना में बताया गया कि 2019-20 में गांव के चार तालाबों की सफाई व सौंदर्यीकरण पर लगभग पौने सोलह लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद विकास ने इसकी शिकायत सीएम व पीएम के पोर्टल पर की थी। आरोप लगाया था कि सारा काम कागजों पर दर्शाकर पैसा गबन किया गया है। इसकी जांच के लिए लक्सर के एबीडीओ शीशपाल राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसी हफ्ते टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। टीम की रिपोर्ट के मुताबिक जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। इसका पता चलने पर बुधवार को शिकायतकर्ता विकास के साथ गांव के पहल सिंह, सत्यपाल सिंह, विकास चौधरी, अंकित कुमार, नीटू, रमन कुमार, राहुल, महीपाल, उदय सिंह, रजत, वंश चौहान, अनंत पंवार तहसील मुख्यालय पहुंचे और जांच टीम के खिलाफ हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि मौके पर चार में से एक भी तालाब में जरा सा भी काम नहीं कराया गया है। प्रधान व पंचायत सचिव ने मिलीभगत कर पंद्रह लाख का गबन किया है। जांच टीम ने भी साजबाज कर पक्षपातपूर्ण जांच की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जांच किसी दूसरी एजेंसी से कराने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्रता
Next: श्रद्धालु की मौत के मामले में कार चालक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.