Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जाम में विधायक की कार पर चढ़ युवक ने काटा हंगामा
  • देहरादून

जाम में विधायक की कार पर चढ़ युवक ने काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  त्रिवेणीघाट रोड पर गुरुवार को जाम में फंसी यमकेश्वर विधायक की कार पर चढ़कर एक युवक ने हंगामा किया। काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा, तो कार चालक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने जबरन युवक को कार से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की है। त्रिवेणीघाट रोड पर नवरात्र का पहला दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते मार्ग पर जाम लग गया। इस जाम में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट की कार भी फंस गई। जाम में ही अचानक चंद्रेश्वरनगर निवासी 23 वर्षीय युवक कार के पास पहुंचा और चिल्लाते हुए वह सीधे विधायक की कार की छत पर चढ़ गया। युवक के छत पर हंगामा करने के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। चालक ने युवक को कार से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह भड़क गया। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे में भीड़ बढ़ने पर त्रिवेणीघाट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन युवक को कार की छत से नीचे उतारकर हिरासत में लिया। परिजनों से संपर्क कर उन्हें चौकी बुलाया गया, जिसके बाद पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिसकर्मियों ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वह युवक को सीधे अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवीधुरा में नकाबपोश ने घास काट रही महिला का गुलोबंद लूटा
Next: लक्ष्मेश्वर में धूमधाम से निकली माता की शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी
  • सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस के योगदान को किया याद, आंकड़ों की शुद्धता पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.