Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जाम लगाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, हटाया मलबा
  • उत्तरकाशी

जाम लगाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, हटाया मलबा

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। ज्ञानसू में जुयाल स्वीट शॉप के समीप गत सोमवार रात को आये नाले का भारी मलबा न हटाये जाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीमा सड़क संगठन व पालिका की भारी लापरवाही को देखते हुए बुधवार को स्थानीय लोगों ने गंगोत्री हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनो ओर लम्बा जाम लग या। सूचना के बाद बीआरओ व नगर पालिका ने जेसीबी मौके पर भेजी और मलबा हटाने की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद लोग माने और जाम खोल दिया। जिले में गत एक माह से हो रही बारिश के चलते नदी, नाले पर ऊफान पर है। यहां वरूणावत की पहाड़ी के निकलने वाले नालों का मलबा सड़क सीधे गगोत्री हाईवे पर आ रहा है। गत सोमवार रात को भी जिले में भारी बारिश हुई। इससे पहाड़ी व नालों का मलबा सीधे सड़क पर आ गया और हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया था। जिस पर पालिका ने देर रात को कुछ मलबा हटा कर हाईवे सुचारू तो किया। लेकिन सड़क पर आये मलबे को पूरी तरह साफ नही किया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं मलबे के कारण इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे लोगों में काफी रोष था। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने जुयाल स्वीट शॉप के पास हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम को देख बीआरओ व पालिका ने सुध ली और सड़का का मलबा साफ करने के लिए अपनी-अपनी मशीनों को मौके पर भेजा । जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेले में नाबालिगों से मारपीट, तलवार के हमले से एक युवक गंभीर घायल  
Next: विज्ञान ज्योति प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे विज्ञान के प्रयोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.