Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आईटीआई अनुदेशक का सामान व नगदी से भरा बैग ले उड़े चोर
  • नैनीताल

आईटीआई अनुदेशक का सामान व नगदी से भरा बैग ले उड़े चोर

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। बाजपुर स्थित आईटीआई से ड्यूटी कर बस से हल्द्वानी लौट रहे आईटीआई अनुदेशक का बैग दो लड़कों ने चोरी कर लिया। बैग में कार्यालयी सामान और कुछ नगदी थी। शोर मचने पर बस चालक ने बस रोकी लेकिन तब तक आरोपी चंपत हो चुके थे। अनुदेशक की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भगवान पुर रोड निवासी प्रवीन सिंह बाजपुर में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशक पद पर तैनात हैं। 8 दिसंबर की शाम वह ड्यूटी कर प्राइवेट बस से हल्द्वानी लौट रहे थे। उन्होंने अपना ऑफिस बैग परिचालक सीट के ऊपर बनी रैक में रखा था। बैग में दो टैराबाइट (टीबी) की हार्ड डिस्क, एक एंटी वायरस सीडी, तीन मोबाइल चार्जर, एक घड़ी, टिफिन, ऑफिस आईडी कार्ड, वाई-फाई नेट शटर, कार्यालय की चाबियां आदि रखी थीं। इनकी कीमत करीब 22500 रुपये थी। वहीं बैग में लगभग 8000 रुपये भी थे। शाम 6:10 बजे लामाचौड़ चौराहे पर जब बस रुकी तो काफी भीड़ थी। इसका फायदा उठाकर बस में सवार दो युवकों ने उनका बैग रैक से उठाया और उतरकर फरार हो गए। शक होने पर प्रवीन ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मुखानी एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवकों की पहचान हो गई है। जल्द दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद के हाथ जला खेम सिंह ने मासूमों को खतरे से निकाला
Next: मारपीट मामले में चार लोगों पर मुकदमा

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.