Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल विधानसभा चुनाव: इस सीट पर भाजपा के बागी को पीएम मोदी ने किया था फोन, जानें क्या रहा चुनावी नतीजा
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: इस सीट पर भाजपा के बागी को पीएम मोदी ने किया था फोन, जानें क्या रहा चुनावी नतीजा

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

शिमला। कांग्रेस के गढ़ राजपूत बहुल विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में इस बार चुनावी जंग रोचक रही। वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने यहां पुराने भाजपा नेताओं ने ही चुनौती पेश की। जबकि, कांग्रेस अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंकी और कामयाबी पायी। फतेहपुर सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया, भाजपा से बागी कृपाल परमार, कभी भाजपा से सांसद रहे आप उम्मीदवार राजन सुशांत और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि राजन सुशांत, कृपाल परमार और राकेश पठानिया बेशक अलग-अलग चुनाव चिह्नों और दलों से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन, सबकी पृष्ठभूमि भाजपा की है।
बता दें विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फतेहपुर से भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार के बीच हुई तथाकथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें पीएम ने कृपाल परमार से चुनाव से हटने की अपील की थी। हालांकि, परमार मोदी की बात न मानकर चुनाव मैदान में डटे रहे। नतीजा सबके सामने है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी पठानिया ने 33,238 वोट लेकर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान मंत्री राकेश पठानिया को 25,884 वोट मिले। भवानी ने 7,354 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

भाजपा ने पांचवीं बार बदला प्रत्याशी, हर बार हारे
भाजपा 2009 के उपचुनाव से हर बार अपना प्रत्याशी बदल रही है। 2009 के बाद भाजपा ने इस बार पांचवीं बार अपना प्रत्याशी बदला है। हर बार प्रत्याशी बदलने के बावजूद भाजपा लगातार चार चुनाव हार चुकी है। लेकिन इस बार भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में दिलचस्प पहलू यह भी है कि इस विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अशोक सोमल हर बार निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे। वह इस बार लगातार छठी बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

कब कौन दल जीता
1982 भाजपा
1985 भाजपा
1990 कांग्रेस
1993 कांगेस
1998 भाजपा
2003 कांग्रेस
2007 भाजपा
2009 कांग्रेस
2012 कांग्रेस
2017 कांग्रेस
2021 कांग्रेस
2022 कांग्रेस

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल विधानसभा चुनाव: दो दर्जन महिला दावेदारों में से सिर्फ एक महिला पहुंची विधानसभा
Next: हिमाचल विधानसभा चुनाव: चंडीगढ़ बुलाए सभी विधायक, सीएम के चेहरे पर होगा मंथन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.