Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महेंद्र भंडारी आईएसआरटी के प्रदेश अध्यक्ष, अभय नेगी महामंत्री बने
  • देहरादून

महेंद्र भंडारी आईएसआरटी के प्रदेश अध्यक्ष, अभय नेगी महामंत्री बने

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट (आईएसआरटी) के स्टेट चैप्टर का रविवार को गठन हो गया। रविवार को रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने यहां पदाधिकारी नियुक्त किए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य पंकज सिंह, नेशनल सेक्रेट्री (ऑपरेशन) श्रीकुमार आर. चंद्रन और चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी गोपी डोभाल शामिल रहे। दून मेडिकल कॉलेज के आरएसओ एवं सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर अभय नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत राम उनियाल, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष बीनू परिहार, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) लुकमान चौधरी, उपाध्यक्ष (प्रोफेशनल डेवलपमेंट) दिव्या चौहान, उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन) संदीप राणा, उपाध्यक्ष (वेलफेयर) प्रशांत जुयाल, उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन) रोहित रंजन और स्टेट प्रवक्ता जसलीन कौर बनाए गए। अतिथियों ने कहा कि रेडियोग्राफर चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर इलाज की प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में रेडियोग्राफरों को निरंतर सीखते रहना होगा। संस्था द्वारा सम्मेलन, गोष्ठी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों को नई एवं आधुनिक तकनीक से अपडेट किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। बताया गया कि संस्था का पूरे देश में 22 हजार से अधिक सदस्यों का नेटवर्क तैयार है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भंडारी और महामंत्री अभय नेगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, पदोन्नति, वेतन सहित अन्य मसलों को प्रखरता से उठाया जाएगा। एलाइड हेल्थ प्रोफेशन के विस्तार के साथ राज्य के अधिकाधिक रेडियोग्राफरों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आनंद कुमार, नवीन पाल, बसंती नेगी, अमन, माजिद, आदित्य नौटियाल, प्रशांत, विनोद चमोली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्रनगर महाविद्यालय में जल्द खुलेगा यूओयू का अध्ययन केंद्र
Next: नामी होटल के कमरे से लाखों के जेवर चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.