Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • इंश्यारेंस कंपनी को 91 हजार का क्लेम देने के आदेश
  • टिहरी

इंश्यारेंस कंपनी को 91 हजार का क्लेम देने के आदेश

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिला उपभोक्ता आयोग ने मेडिकल क्लेम को लेकर 2019 में दायर वाद में फैसला देते हुये शिकायतकर्ता नजमा को एसबीआई जनरल इंश्यारेंस को इलाज के ऐवज में 91 हजार 84 रूपये की धनराशि देने के साथ ही इस पर मार्च 2019 से अब तक 6 प्रतिशत ब्लाज देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 20 हजार शिकायत कर्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार वाद व्यय के रूप में देने के भी आदेश दिये हैं। शिकायत कर्ता के वकील प्रेम सिंह विष्ट ने बताया कि नजमा में एसबीआई जनरल इंश्यारेंस से मेडिकल पालिसी ली थी। शिकायतकर्ता ने बौराड़ी एसबीआई शाखा से मेडिकल पालिसी 13 जुलाई 2017 में ली थी। जिसके ऐवज में 43 सौ का भुगतान किया था। अक्तूबर 2018 में अचानक शिकायत कर्ता का स्वास्थ्य खराब हुआ और उसने सीएमआई में इलाज करवाया। कंपनी ने बीमा योजना के तहत इलाज का भरोसा दिया। इंश्यारेंस कंपनी ने 17 अक्तूबर, 2018 में इलाज का भुगतान करने के लिए मना कर दिया। शिकायत कर्ता 20 अक्तूबर 2018 को फिर बीमार हो गया। दोबारा इलाज करवाया। इस दौरान बीमा की दूसरी किश्त भी जमा की गई। कंपनी के द्वारा बीमा के तहत इलाज राशि न दिये जाने को कई तरह के बहाने बनाये। जिस पर उपभोक्ता आयोग में मामला दायर करवाया गया। जिस पर गुरूवार को आयोग के अध्यक्ष जिला जज अनुज कुमार संगल और सदस्य गीतांजलि सजवाण ने फैसला देते हुये एसबीआई जनरल इंश्यारेंस कंपनी को इलाज की 91 हजार 84 की धनराश के साथ ही राशि पर ब्याज के साथ मानसिक क्षति व वाद व्यय के रूप में 30 हजार रूपये देने के आदेश दिये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की सरकार विकास की सरकार: भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 17 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.