Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इंडो-जापान यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे चंपावत के सौरभ
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

इंडो-जापान यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे चंपावत के सौरभ

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-12 at 2.15.49 PM

चम्पावत। भारत और जापान के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जापानी विदेश मंत्रालय व जापानी संगठनों द्वारा Hack the Innovative Future कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जापानी विदेश मंत्रालय द्वारा विभिन्न पृष्ठभूमि के भारतीय और जापानी युवाओं को दोनों देशों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 4000 से अधिक भारतीय युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से भारतवर्ष के अग्रणी संस्थानों के 20 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं में चंपावत के सौरभ जोशी भी शामिल हैं। सौरभ वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में एम एस सी वनस्पति विज्ञान के छात्र हैं। साथ ही वे चंपावत के विज्ञानशाला स्टेम चैंपियंस का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। सौरभ चाय व मशरूम की विभिन्न प्रजातियों पर शोध कार्य भी कर रहे हैं तथा पिछले वर्ष से विज्ञानशाला स्टेम चैंपियन भी है। वे इस कार्यक्रम में चयनित होने का श्रेय विज्ञानशाला के सहयोग, मेंटरिंग व संस्थापक डॉ दर्शना जोशी जी को देते हैं और जापानी युवाओं के साथ होने वाली इस यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं।

सभी चयनित युवा 16 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 तक 20 जापानी युवाओं के साथ दिल्ली से वाराणसी तक 900 किमी की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से दोनों देशों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को सुलझाने हेतु सृजनात्मक प्रोजेक्ट्स एकत्र किये जायेंगे तथा उच्चतम सामाजिक महत्व, आर्थिक प्रभाव व द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति लाने वाले प्रोजेक्ट को वाराणसी में पुरुष्कार दिया जायेगा तथा इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वर्ष 2040 तक दोनों देशों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोधकर्ताओं की जांच के आधार पर होगा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण : सीएम
Next: भर्ती परीक्षाओं को लेकर सीएम ने दिए मुख्य सचिव को ये निर्देश…..

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.