Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किया कोविड के इलाज में कारगर एंटी वायरल मोलेक्यूल की पहचान का दावा
  • हरिद्वार

आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किया कोविड के इलाज में कारगर एंटी वायरल मोलेक्यूल की पहचान का दावा

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
default featured image

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण के इलाज में कारगर एंटी-वायरल मोलेक्यूल की पहचान का दावा किया है। शोधकर्ताओं ने पहले से प्रचलित दवा का अध्ययन कर तीन एंटीवायरल मोलेक्यूल की पहचान की। कोविड-19 महामारी के चलते पूरी दुनिया में सार्स-सीओवी 2 वायरल प्रोटीन की संरचना और प्रकृति समझने और इसके लिए वैक्सीन और इलाज विकसित करने के लिए कम्प्यूटेशनल और प्रायोगिक दोनों कार्यों में तेजी आई है। आईआईटी रुड़की की टीम सीओवी 2 मोलेक्यूल्स पर प्रोटीन संरचना-आधारित दवा की शोध कर रही है। ताकि इसका क्लीनिकल आंकलन किया जाए और फिर एंटीवायरल उपचार में उपयोग हो पाए।
टीम की मार्गदर्शक बायोसाइंसेज और बायो इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. शैली तोमर, शोध पत्र के सह-लेखक रुचि रानी, सिवेन लॉन्ग, अक्षय पारीक, प्रीति ढाका, अंकुर सिंह, प्रवीन्द्र कुमार, गेराल्स मैकइनन हैं। आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने इस तरह के शोध को बहुत महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इस तरह का शोध कोविड-19 महामारी बल्कि नए वैरियंट से निपटने और भविष्य के लिए तैयार रहने में महत्वपूर्ण है। इस शोध के माध्यम से वैज्ञानिक समुदाय को इस तरह के वायरस को बेहतर तरीके से समझने और कारगर वैक्सीन तैयार करने में मदद मिलेगी।
आईआईटी रुड़की की टीम ने कोविड 19 वायरस को टार्गेट करने और दवा के मोलेक्यूल की पहचान करने के लिए प्रोटीन डेटा बैंक का उपयोग किया। टीम ने वायरल प्रोटीन के खास हिस्से न्यूक्लियोटाइड बाइंडिंग पॉकेट्स (एनबीपी) पर कारगर मोलेक्यूल की खोज पर ध्यान केंद्रित किया। शोध टीम ने बताया कि एनबीपी को टार्गेट करने वाली दवाएं पहले से ज्ञात हैं और वायरस की अन्य बीमारियों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी आदि में उनका उपयोग होता है।
शोध प्रमुख प्रो. शैली तोमर ने कहा कि अन्य बीमारियों में एनबीपी को टार्गेट करने वाले एंटीवायरल सफल रहे हैं। बायोसाइंसेज और बायो इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. प्रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इस अध्ययन को विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) के इंटेसिफिकेशन ऑफ रिसर्च इन हाथ प्रायरिटी एरियाज (आईआरएचपीए) प्रोग्राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनी लांड्रिंग में सीबीआई-ईडी जांच करे: उमेश
Next: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.