Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आईसीएफआरई की पहली महिला महानिदेशक बनी आईएफएस कंचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आईसीएफआरई की पहली महिला महानिदेशक बनी आईएफएस कंचन

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी कंचन देवी को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफ़आरई) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह परिषद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक अग्रणी परिषद है। कंचन देवी इस पद पर नियुक्त पहली महिला भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। कंचन देवी को मध्य प्रदेश राज्य सरकार और भारत सरकार में वन प्रबंधन, वन प्रशासन, शिक्षा, मानव संसाधन विकास और अनुसंधान एवं विस्तार सहित वानिकी के विभिन्न क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में संकाय सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। अपने सेवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने मौजूदा वन नीतियों आदि को लागू करने, विश्लेषण करने और अपडेट करने की सिफारिश करके ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। वह पिछले चार सालों से आईसीएफआरई में उप महानिदेशक(शिक्षा) पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने देश में वानिकी शिक्षा को बढ़ावा देने, वानिकी पाठ्यक्रमों को मान्यता देने, वन नीति अनुसंधान अध्ययन संचालित करने, मानव संसाधन विकास, आईसीएफआरई के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों की भर्ती और पदोन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र(सीओई-एसएलएम) की स्थापना और आईसीएफआरई में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित पारितंत्र सेवा सुधार परियोजना (ईएसआईपी) के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिलक्यारा सुरंग और चमोली एसटीपी वाली कंपनी का आपस में संबंध:  कांग्रेस
Next: उत्तराखंड निवेशकों के लिए सबसे बेहतर स्थान: धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.