Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिलक्यारा सुरंग और चमोली एसटीपी वाली कंपनी का आपस में संबंध:  कांग्रेस
  • देहरादून

सिलक्यारा सुरंग और चमोली एसटीपी वाली कंपनी का आपस में संबंध:  कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सिलक्यारा में सुरंग बनाने वाली कंपनी के संबंध चमोली में एसटीपी हादसे के लिए जिम्मेदार कंपनी से है। कांग्रेस ने सरकार पर आपदा को ईवेंट बनाने का आरोप लगाते हुए, सुरंग खोलने में अहम भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को सम्मानित करने की घोषणा की है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि श्रमिकों को बचाने में सभी लोगों का योगदान था, खासकर रैट माइनर्स का। कांग्रेस नेता भी इस खुशी में सीएम आवास में आयोजित ईगास में शामिल होना चाहते थे, लेकिन सरकार की तरफ से काई पहल नहीं की गई। हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष यदि जायज सवाल भी खड़ा करता है तो भाजपा नेता आक्रामक रुख अपनाते हैं। बकौल रावत भाजपा नेता टनलबाज की तरह व्यहार कर रहे हैं, जबकि इस मामले में संतुलित राय अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद चारधाम रोड और कर्णप्रयाग रेल लाइन की मूल डीपीआर में बदलाव कर अधिक से अधिक पहाड़ कटान और सुरंग बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि चमोली एसटीपी हादसे के लिए जिम्मेदार कंपनी का संबंध सिलक्यारा सुरंग बनाने वाली कंपनी से भी है। तब भी सरकार ने एफआईआर के बावजूद कंपनी के मूल मालिकों के नाम छुपा दिए थे, सरकार जनता के बजाय कंपनी के हितों को देख रही है।

आपदा को बनाया गया ईवेंट
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार ने सुरंग खोलने के लिए रैट माइनर्स की सेवाएं लेने का सुझाव सबसे पहले उत्तराखंड के निवासी वरुण अधिकारी ने दिया था, लेकिन सरकार ने उनका नाम तक नहीं लिया। माहरा ने कहा कि कांग्रेस विधायक रैट माइनर्स को अपनी एक माह का वेतन देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा को निजी ईवेंट की तरह पेश कर रही है। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने ऑनलाइन अपनी बात रखते हुए कहा कि परियोजना के लिए तय आपदा बजट कहां खर्च किया गया यह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने रैट माइनर्स को सम्मानित करने के लिए एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और विजयपाल सजवाण ने भी विधायकों के बराबर योगदान देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी और उत्तरकाशी के लिए तीन नई बस सेवा शुरू
Next: आईसीएफआरई की पहली महिला महानिदेशक बनी आईएफएस कंचन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.