Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईएएस की मौत, एक करोड़ के मुआवजे का आदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

आईएएस की मौत, एक करोड़ के मुआवजे का आदेश

RNS INDIA NEWS 30/01/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। लेह में हुए सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी टी धर्माराव के परिजन को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। इस आशय का आदेश अपर जिला मुख्य न्यायाधीश कविता वर्मा की अदालत में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया है। मामले की पैरवी कर रहे एलबी यादव ने बताया कि आईएएस अधिकारी टी धर्माराव पुलिस अधिकारी अशोक अवस्थी तथा शिवेंद्र सिंह दंपति वर्ष 2013 में लेह घूमने गए थे। 13 जून 2013 को सुबह दस बजे वे लोग कार में बैठकर लेह से खारदुंगला जा रहे थे। खारदुंगला रोड इंडिया गेट के पास तक पहुंचे ही थे, तभी कार 300फिट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में आईएएस अधिकारी टी धर्माराव, उनकी पत्नी विद्या राव व शिवेंद्र सिंह की पत्नी कुमुम सिंह की मौत हो गई थी। अशेाक अवस्थी तथा शिवेन्द्र सिंह घायल हुए थे। इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने टी धर्माराव के परिजन को एक करोड़ रुपये देने का आदेश दिया। दुर्घटना के समय धर्माराव लघु उद्योग निगम में एमडी थे। अदालत ने टी धर्माराव की मृत पत्नी विद्या राव के परिजन को पांच लाख 27 हजार रुपये तथा हादसे में घायल हुए शिवेंद्र सिंह एवं वर्तमान में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी अशोक अवस्थी को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने के आदेश भी दिए हैं। हादसे में घायल अशोक अवस्थी की पत्नी मंजरी अवस्थी को आठ लाख रुपये देने का आदेश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 जनवरी
Next: नक्सलियों ने डीआरजी के एक आरक्षक की हत्या कर शव को जलाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.