Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हमारी पार्टी में वंशवाद नहीं कार्यकर्ता को जगह दी जाती है
  • राष्ट्रीय

हमारी पार्टी में वंशवाद नहीं कार्यकर्ता को जगह दी जाती है

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बोले मोदी

नई दिल्ली(आरएनएस)। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में समर्पण दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विदेश नीति दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा देशभक्ति की है, हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है।
पीएम ने कहा कि आज हम सभी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अनेक चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। पहले भी अनेकों अवसर पर हमें दीनदयाल से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का, विचार रखने का और अपने वरिष्ठजनों के विचार सुनने का अवसर मिलता रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि हमारी सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को खोला, उन्हें जो सम्मान मिलना था वो हमारी सरकार ने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव है, हमें जनता के बीच में जाना है। देश ने हमारी नीति और नीयत को देखा-परखा है, उसी को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में सभी कार्यकर्ता 75 काम जरूर करें और उसका हिसाब रखें।
पीएम मोदी ने कहा कि एक ऐसी अर्थव्यवस्था का मंत्र दीनदयाल जी ने दिया, जिसमें पूरा भारत शामिल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी विचार धारा देशभक्ति की है, हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुमत से सिर्फ सरकार चलती है, देश सहमति से चलता है। हम अपने राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करते हैं। हमने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, तरुण गोगोई को भी पद्म सम्मान दिया। हमारी पार्टी में वंशवाद नहीं कार्यकर्ता को जगह दी जाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने जन-जातीय के लिए अलग मंत्रालय बनाया। हमने सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण दिया। बीजेपी सरकार के दौरान राज्यों के बंटवारे भी शांति से हुए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, सभी खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय लगातार समाज और हमें प्रेरणा देने का काम करते आए हैं। दीनदयाल जी के विचारों में हर बार नई ताजगी देखने को मिलती है। मौजूदा वक्त में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि सत्ता की ताकत से आपको सीमित सम्मान मिल सकता है, लेकिन विद्वान का सम्मान हर जगह होता है। दीनदयाल एक विचार को लेकर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन वो अन्य विचार वालों के साथ भी सहज थे। दीनदयाल जी ने अपनी पॉलिटिकल डायरी में नेहरू जी की सरकार की आलोचना की थी, लेकिन जब उस किताब को प्रकाशित किया तो उन्होंने कांग्रेस नेता संपूर्णानंद से ही लिखवाया।
पीएम मोदी बोले कि दीनदयाल कहते थे कि एक सबल राष्ट्र ही विश्व का कल्याण कर सकता है, आत्मनिर्भर भारत भी इसी का उदाहरण है। कोरोना काल में देश ने अंत्योदय की भावना को सामने रखा। कोरोना काल में भारत दुनिया को वैक्सीन दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में डिफेंस कॉरोडिर, स्वदेशी हथियार, तेजस जैसे विमान भी बन रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूडान में स्कूली छात्रों के विरोध प्रदर्शन में लूट और दंगे
Next: पैंगोंग झील पर चीन के साथ हुआ समझौता, पीछे हटेंगी दोनों सेनाएं : राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.