Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईटेक तकनीक और मशीनों के बावजूद जिंदगी की तलाश में हाथ खाली
  • देहरादून

हाईटेक तकनीक और मशीनों के बावजूद जिंदगी की तलाश में हाथ खाली

RNS INDIA NEWS 16/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   धराली में राहत एवं बचाव कार्यों में तमाम हाईटेक तकनीक की मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं। आपदा के बाद के 72 घंटे काफी अहम थे, लेकिन 12 दिन बाद भी तमाम हाईटेक तकनीक और मशीनों के बावजूद जिंदगी की तलाश में हाथ खाली हैं। धराली में 35 से 40 फुट तक जमा हजारों टन मलबे का ढेर आधुनिक तकनीक की मशीनों के सामने आड़े आ रहा है। यहां जो होटल, मकान खीरगंगा की बाढ़ में धराशायी हुए वह उनका मलबा भी अपने स्थान से कई फुट आगे भागीरथी की ओर बढ़ गया। साथ ही पांच अगस्त की दोपहर में आई आपदा के बाद भी खीरगंगा से लगातार मलबा आता रहा, जिसने मशीनों पर टिकी उम्मीदों को तोड़ने का काम किया। लाइव डिटेक्टर राहत बचाव टीमों ने छह अगस्त को धराली में लाइव डिटेक्टर की सहायता से जिंदगी की तलाश शुरू की। लेकिन एक निश्चित गहराई तक जिंदगी की तलाश करने वाला यह उपकरण भी हजारों टन मलबे के ढेर जिंदगी की पहचान करने में कामयाब नहीं हो पाया। विक्टिम लोकेटिंग कैमरा थर्मल इमेजिंग और ध्वनि की सहायता से मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में मदद करने वाला विक्टिम लोकेटिंग कैमरे से भी बचाव टीमों को ऐसी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। क्योंकि इसे किसी ध्वस्त हुए ढांचे या फिर पानी के अंदर कैमरे से स्कैनिंग किया जाता है, लेकिन धराली के मलबे में इस तरह की स्थितियां बची नहीं हैं। ग्राउंड पेनेट्रेटटिंग राडार ग्राउंड पेनेट्रेटिंग राडार विद्युत चुम्बकीय तरंगों का उपयोग कर जमीन के नीचे की संरचनाओं का पता की जाती है, लेकिन धराली में जमा मलबा दलदली होना और मलबे के नीचे पानी के कई चैनल होने की वजह से ये राडार भी जिंदगी बचाने में कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। थर्मल इमेजिंग कैमरा धराली में थर्मल इमेजिंग कैमरे काफी कारगर हो सकते थे, क्योंकि यह मलबे से निकलने वाली ऊर्जा के आधार पर लोकेशन को सटीक तरीके से बता देता है, लेकिन इन कैमरों के सामने भी मलब के साथ लगातार बह रहा पानी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आया। ग्राउंड पेनेट्रेटिंग राडार इन रेस्क्यू राडार का भी धराली में उपयोग किया जा रहा है। रेडियो तरंगों के आधार पर मलबे में दबे लोगों का पता लगा सकते थे, लेकिन बड़े-बड़े बोल्डर और प्रभावित क्षेत्र में दलदल होने की वजह इससे भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। एक्सो थर्मल कटिंग एक्सोथर्मिक कटिंग से मलबे में दबे ढांचे को कटाने और खोदने में की जाती है। इसका उपयोग धराली में भी किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा ढांचा यहां नहीं मिल पाया है, जहां आपदा में लापता लोग दबे होने का कोई अनुमान हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस दिन बाद भी लापता नेपाली मजदूरों नहीं चला पता
Next: उत्तराखंड के विज्ञान शिक्षकों को आईआईएमसी बेंगलुरु में ट्रेनिंग के लिए भेजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.