Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटलों में सुरक्षा और फायर सेफ्टी में कोताही पर सख्ती
  • देहरादून

होटलों में सुरक्षा और फायर सेफ्टी में कोताही पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नए साल के स्वागत और जश्न के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तैयार है। शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एसएसपी अजय सिंह ने जिले के होटल संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जश्न के नाम पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, म्यूजिक की समय सीमा तय एसएसपी ने सभी को अपने-अपने संस्थानों में आयोजन से पूर्व फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। कहा कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हर समय क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए हैं। पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार की हिदायत होटल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टाफ को आने वाले पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित करें। विदेशी नागरिकों के रुकने पर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय अभिसूचना इकाई को देने और रजिस्टर को अपडेट रखने को कहा गया है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है। वाहन चलाते समय न पिंए शराब, न मचाएं हुड़दंग पुलिस ने अपील की है कि नव वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ करें, लेकिन कानून का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। यातायात नियमों और ध्वनि प्रदूषण मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग
Next: अंकिता भंडारी को इंसाफ के लिए कांग्रेस का धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.