Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सप्तऋषि इलाके के एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 66 वर्षीय अन्ना चौहान निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई। वह 17 सदस्यीय दल के साथ हरिद्वार आई थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह अचानक अन्ना चौहान की तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल स्टाफ और महिला के साथ आए दल के सदस्यों से भी पूछताछ की। बाद में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, असल कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। बेटी लंदन में डॉक्टर, परिजनों को दी गई सूचना शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतका अन्ना चौहान की बेटी अलीशा लंदन में डॉक्टर हैं। उनको इस घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। बताया गया कि अन्ना चौहान दो दिन पहले ही हरिद्वार पहुंची थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.