Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरी कहानी
  • देहरादून

होटल में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरी कहानी

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

स्मैक मांगने पर की थी मुस्कान की हत्या

देहरादून। देहरादून के जाखन चौक के नजदीक स्थित होटल में हुई महिला की हत्या में फरार आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहां से आरोपी को दून लाकर रविवार दोपहर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। इस दौरान बताया कि गया कि आरोपी ने मुस्कान की हत्या इसलिए की थी कि वह उस पर स्मैक लाने का दबाव बना रही थी। उसे शांत करने को गला दबाया तो मुस्कान की जान चली गई। इसके बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। 14 मार्च को राजपुर रोड स्थित होटल एंबेसेडर में मुस्कान नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। पता चला कि युवती यहां पर किसी युवक के साथ आई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती तौर पर मिली आईडी भी किसी दूसरे के नाम पर पाई गई। घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कोतवाली शिशुपाल सिंह नेगी, इंस्पेक्टर एसओजी एश्वर्यपाल को शामिल करते हुए दो टीमें बनाई गईं थीं। मंगलवार देर रात विजय उर्फ बिट्टू सिंह रावत निवासी गांव गेरूड़, थराली, चमोली को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 13 मार्च को मुस्कान के साथ देहरादून के होटल एंबेसेडर में रुका था। रात के समय मुस्कान अचानक स्मैक मांगने लगी। उसने मना किया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसे चुप करना चाहा लेकिन वह नहीं मानी। वह खुद भी नशे में था तो उसने मुस्कान का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या कर तभी भागना चाहता था, लेकिन होटल में चहलपहल के कारण कुछ देर के लिए वहीं रुक गया। रात में मौका देखकर वहां से भाग निकला। वहां से वह रेलवे स्टेशन पहुंचा और एक ऑटो लेकर आईएसबीटी पहुंच गया। वहां से हिमाचल रोडवेज की बस पकड़ी और हरिद्वार चला गया। हरिद्वार से अलीगढ़ की बस पकडक़र मथुरा पहुंच गया। दो-तीन दिन वहां रुककर अपने घर चमोली जा रहा था कि रास्ते में श्रीनगर में वह चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
आरोपी विजय इससे पहले भी कई अपराध कर चुका है। उसने पूछताछ में बताया कि वह दसवीं पास है और नौकरी न लगने के कारण खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी व ठगी की घटनाएं करता है। वर्ष 2019 में कोटद्वार व ऋषिकेश में उसे स्कूटर व मोबाइल चुराए थे। इन घटनाओं में ऋषिकेश पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसके बाद वह सुद्धोवाला जेल चला गया। यहां आठ महीने की सजा पूरी करने के बाद वह छूट गया। लेकिन, कोटद्वार के मुकदमे में पौड़ी जेल चला गया। सजा पूरी करने के बाद वह एक वेडिंग प्वाइंट में खाना बनाने का काम करने लगा। मालिक का विश्वास जीता तो मालिक ने उसे कमरे की चाभी दे दी। वहां से वह चोरी कर भाग गया। कुछ दिन के बाद वह ऋषिकेश में रहा। पैसा खत्म होने के बाद वह अल्मोड़ा पहुंचा। यहां 10-15 दिन दुकान में काम किया और अपने परिचित की बाइक व पैसे लेकर भागकर देहरादून आ गया। मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान पुलिस ने सीज कर दी। देहरादून से भागकर वह हरिद्वार चला गया वहां होटल में रूम सर्विस का काम किया, लेकिन दो-तीन दिन बाद वहां से भी उसने 40 हजार रुपये चुरा लिए। होटल में जमा की गई सुनील कुमार की आईडी उसने चुराई थी। इसी आईडी का इस्तेमाल उसने सेलाकुई में रुकने के लिए भी किया। कहीं पकड़ में नहीं आया। जिस होटल में युवती की हत्या हुई, वहां मिली पैंट के जरिए उसकी तलाश करते पुलिस सेलाकुई स्थित गेस्ट हाउस भी पहुंची। होटल में मिली पैंट पर सेलाकुई के टेलर का टैग था। गेस्ट हाउस से मिले सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी का साफ हुलिया मिला। एसएसपी ने बताया कि सुनील कुमार से भी पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपना पर्स खो जाने की पुष्टि की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की पहचान जुटाने और खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी से ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Next: भाजपा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का अल्मोड़ा में फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.