Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • होटल एसोसिएशन ने सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर जताई नाराजगी
  • उत्तरकाशी

होटल एसोसिएशन ने सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में लगभग हजार रुपये की भारी बढ़ोतरी किए जाने पर उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन का कहना है कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। एसोसिएशन ने मांग की है कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए। एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पहले से ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित बनी हुई है। ऐसे में सरकार का यह कदम सही नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित छोटे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट पूरी तरह कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा। होटल संचालकों को मजबूरन खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ेंगे जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे दुर्गम धामों में पहले ही परिवहन और पैदल मार्ग से सामान पहुंचाना चुनौतीपूर्ण और महंगा होता है। ऐसे में गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि स्थिति को और मुश्किल बना देगी। होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए और यात्रा सीजन के दौरान विशेष राहत दी जाए ताकि पर्यटन व्यवसाय और श्रद्धालुओं दोनों को राहत मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिग्री कॉलेज गरुड़ में विज्ञान संकाय को लेकर सीएम से मिले दर्जा मंत्री
Next: विधि विधान से खुले लाटू देवता मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.