Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

हन्नी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला मैदान में हुए हन्नी हत्याकांड को अंजाम देने के मुख्य आरोपी पवन को भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार से वापस लौटकर आया मुख्य आरोपी किसी अधिवक्ता से मिलने के लिए यहां पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। घटना 31 अक्तूबर की है।

क्षेत्र के मोहल्ला काशीपुरा अपर रोड निवासी युवक हन्नी पुत्र नाथीराम की रोड़ीबेलवाला मैदान में पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी और शव को प्रशासनिक मार्ग पर फेंक दिया गया था। पुलिसिया तफ्तीश में सामने आया था कि पवन एवं सोनू नाम के युवकों ने उसकी बेहरमी से पिटाई की थी और उसे अधमरा कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पवन, सोनू एवं विष्णु के खिलाफ बेटे की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सोनू को पकड़ लिया था। तब सामने आया था कि मृतक हन्नी पवन की झोपड़ी में घुसकर सो गया था, उसी दौरान उसने झोपड़ी में सो रही उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी थी, इस बात से गुस्सा होकर पवन एवं उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। तीसरे आरोपी विष्णु की भूमिका हत्याकांड में न होने की बात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने सोनू को जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी पवन हत्थे नहीं चढ़ सका था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन पुत्र रमेश निवासी टंकी वाली झुग्गी झोपड़ी रघुवीर नगर टैगोर गार्डन पश्चिमी दिल्ली हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला को शुक्रवार शाम क्षेत्र से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अधिवक्ता से मिलने के लिए यहां आया था। बताया कि आरोपी घटना केा अंजाम देकर बिहार भाग गया था। आरोपी को केार्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां की डाँट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर जान दी
Next: गढ़वाल विवि कर्मी अनिल नैथानी का सुराग न लगने पर परिजन आहत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.